सोमवार, 12 जुलाई 2010

धोनी की धन्नो

एक जमाना था जब क्रिकेट के सितारों की शादी फिल्मी तारिकाओं से होती थी। सबमें बड़ा नाम नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर का है। सितारों का सितारों से ही मिलन होता था। ताजा मिसाल शोएब और सानिया की है। लेकिन इधर क्रिकेट की हस्तियां बेहद घरेलू और पारिवारिक जान-पहचान वालों से ब्याह करती रही हैं। चाहे सचिन हों, ्रविड़ हों या कुंबले। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महें्र सिंह धोनी ने भी यही किया। अपने जीवनसाथी के तौर पर उन्होंने पुरानी जान-पहचान और बचपन की दोस्त साक्षी रावत को चुना। धोनी के रोमांस के कई किस्से चले। उनकी शादी को लेकर तरह-तरह कयास लगते रहे। लेकिन उन्होंने साक्षी को चुनकर एकाएक सबको चौंका दिया। घरेलू और अपनी पढ़ाई-लिखाई करनेवाली ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने वाली साक्षी अचानक मीडिया का फोकस बन गईं।



लाखों दिलों की धड़कन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महें्र सिंह धोनी साक्षी रावत की खूबसूरती के आगे बोल्ड हो गए। हिमालय की खूबसूरती ने उन्हें अपने मोहपाश में इस कदर बांधा कि वे फिर इससे निकल नहीं पाए। सबको उस वक्त आश्चर्य हुआ जब उन्हें धोनी की सगाई और एक दिन बाद ही शादी की खबर मिली। खासकर उन लड़कियों के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था, जो अब तक धोनी को अपने सपनों का राजकुमार माने बैठे थीं। कइयों के दिल टूटे। लेकिन यह राजकुमार तो अपनी ही दुनिया में मस्त था। खुश था अपने सपनों की राजकुमारी को पाकर।

धोनी के दिल की धड़कन निकलीं साक्षी रावत। इस बीच, चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कभी दीपिका पादुकोण के साथ तो कभी किसी और अदाकारा के साथ जुड़ते रहे धोनी के नाम। लेकिन चोरी-चोरी चुपके-चुपके हुई दोनों की सगाई और फिर शादी के बाद सच सामने आया तो कुछ और। अब तक जाने कितनी लड़कियों ने धोनी के आगे प्रणय निवेदन किया। लेकिन उन सबमें शायद वह नहीं रहा होगा, जो धोनी का दिल जीत सके। यहां साक्षी उन सब पर भारी पड़ीं और चुरा लिया धोनी का दिल। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली साक्षी ने शायद अलग-अलग तरह की रेसिपी से जीता होगा धोनी का दिल।

धोनी के बचपन की दोस्त हैं साक्षी। दोनों परिवारों में भी घनिष्ठता है। दोनों के पिता रांची में साथ-साथ काम चुके हैं। दोनों का परिवार मूलत: उत्तराखंड से ही ताल्लुक रखता है। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद जहां रावत परिवार उत्तराखंड लौट गया, वहीं धोनी के परिवार ने रांची में ही रहना तय किया। रांची के डीएवी स्कूल, शामली में धोनी और साक्षी साथ-साथ पढ़ते थे। हालांकि यह संभव है कि स्कूल में साक्षी धोनी की जूनियर रही हों, क्योंकि दोनों की उम्र में अच्छा खासा फासला है। धोनी जहां 29 साल के हो गए हैं, वहीं साक्षी की उम्र 21 साल है। स्कूल का यह साथ आगे चलकर प्यार और फिर शादी में तब्दील होगा, तब शायद धोनी और साक्षी को भी इसका खयाल नहीं आया होगा। लेकिन बढ़ती उम्र ने दोनों बीच नजदीकियां भी बढ़ा दी।

बिपाशा बसु अभिनीत ‘रेसज् फिल्म की पार्टी के दौरान एकबार फिर दोनों की मुलाकात हुई। पार्टी में साक्षी को बुलाया था फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने, जो बिपाशा के घनिष्ठ मित्र हैं। धोनी की शादी में जिन गिने-चुने लोगों को बुलाया गया था, उनमें जॉन भी शामिल थे। साक्षी व धोनी के साथ जॉन की घनिष्ठता इससे भी मालूम होती है। पार्टी से शुरू हुआ मुलाकातों का यह सिलसिला लगातार चलता रहा। दोनों के बीच नजदीकियां करीब दो साल पहले आई। दोनों कई बार औरंगाबाद में साथ-साथ देखे गए। कहा तो यहां तक जा रहा है कि साक्षी के कहने पर ही धोनी ने अपने लंबे बाल कटवा दिए, क्योंकि साक्षी को छोटे बाल पसंद हैं, जबकि गौरतलब है कि कई साल पहले पाकिस्तान गई भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात करते हुए जनरल मुशर्रफ ने माही के हेयर स्टाइल की तारीफ करते हुए उसे बनाए रखने के लिए कहा था। साक्षी धोनी के लुक को लेकर कितनी गंभीर थीं, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता कि जब-जब धोनी ने बाल कटवाए, साक्षी उनके साथ मौजूद रहीं। पिछले साल 19 नवंबर को साक्षी के जन्मदिन पर भी धोनी उनके साथ थे। हाल के दिनों में धोनी का देहरादून आना-जाना भी बढ़ गया था। पिछले साल दोनों ने मसूरी और देहरादून में छुट्टियां भी साथ-साथ बिताई थीं।

रावत परिवार के रांची से देहरादून आ जाने के बाद साक्षी की बाकी पढ़ाई देहरादून के प्रसिद्ध वेलहाम गर्ल्स स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करना तय किया और इसके लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को चुना। होटल मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री लेने के बाद साक्षी इन दिनों कोलकाता में ताज बंगाल के साथ काम कर रही हैं। साक्षी के दादा वन विभाग में डिविजनल अधिकारी रह चुके हैं। साक्षी खान-पान की खास तौर पर शौकीन हैं, जो उनकी पेशेगत रुचियों के भी अनुकूल है। संगीत भी उन्हें पसंद है। फिल्में उन्हें हॉलीवुड की पसंद हैं। कुछ खास फिल्मों की बात की जाए तो उनमें डेसपेरेट हाउस वाइव्स, एक्रॉस द यूनीवर्स, परफ्यूम, द इल्यूजनिस्ट, अ वाक टू रिमेम्बर, ट्रांसफॉर्मर्स, एक्स-मेन जसी फिल्मों के नाम लिए जा सकते हैं। इसी तरह टीवी शो की बात की जाए तो अमेरिकन आइडोल, वन ट्री हिल, फ्रेंड्स, अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल, ऑर्फन उन्हें खास तौर पर पसंद हैं।

कुल मिलाकर, धोनी की जिंदगी में साक्षी ने कई रंग भर दिए हैं। अब तक क्रिकेट को पहला प्यार बताने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जिंदगी में अब दूसरा प्यार भी आ गया है। संभव है कि क्रिकेट को साक्षी से कड़ी टक्कर मिले। लेकिन सामंजस्य तो धोनी को ही बिठाना है। फिलहाल हर तरफ से धोनी को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए बधाइयां मिल रही हैं। हमारी ओर से भी धोनी-साक्षी को लख-लख बधाइयां!

0 टिप्पणियाँ: